रिपोर्टर रामसिंह मीणा।
बड़ी सादड़ी नगर में सावन के अंतिम पांचवें सोमवार को वाल्मीकि मोहल्ले में सुरेश वाल्मीकि एवं समस्त वाल्मीकि समाज द्वारा 11 जोड़ों के यज्ञ हवन के साथ ओंकारेश्वर महादेव के
शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। सावन की अंतिम सोमवार पर वाल्मीकि मोहल्ले में ओंकारेश्वर महादेव के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 11 जोड़ों के साथ यज्ञ हवन में आहुतियां दी गई। वही नगर में पूरे शिव परिवार की एवं कांवड़ियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में डीजे ,ढोल, बैंड बाजा के साथ श्रद्धालु बड़ी सादड़ी के विभिन्न मार्ग कानोड़ दरवाजा,
गोल चौराहा, घंटाघर, सोभनाथ महादेव मार्केट, सदर बाजार ब्रह्मपुरी, रावला चौक, जवाहर चौक बोहरा मस्जिद,धानंधवा रोड होते हुए पुनः वाल्मीकि मोहल्ले में पहुंची। इस दौरान शिव परिवार के साथ श्रद्धालु पूरे मार्ग में भगवान के भजनों पर नाचते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का मार्ग में जगह-जगह नगर वासियों द्वारा फूल बरसाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। वाल्मीकि मोहल्ले में पहुंचने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान शोभा यात्रा में समस्त वाल्मीकि समाज के लोग उपस्थित थे।















