हीरामल बाबा व कालस देव बाबा का विशाल मेले का हुआ आयोजन।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाटन में शनिवार को सुबह 9 बजे भूतेश्वर महादेव मंदिर से पंडितों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके ध्वज का पूजन करके कलश यात्रा शोभा यात्रा को बैंड बाजे के साथ रवाना किया इस दौरान शोभायात्रा में बैंड बाजे की धुन पर बाबा की जय जयकार लगाते हुए नजर आए जगह जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया यह शोभायात्रा पाटन कस्बे की सभी मार्ग से गुजरती हुई हीरामल बाबा व कालस देव बाबा के मंदिर में पहुंची इसके बाद ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारा किया गया जिसमें काफी दूर दराज से आए श्रद्धालुओ के द्वारा हीरामल बाबा व का देव बाबा के प्रसाद चढ़ाकर अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगी इस दौरान शाम को अलगोजा का कार्यक्रम किया गया यह जानकारी हंसराज गुर्जर ने दी