रॉयल इंटरनेशनल विद्यालय में जन्माष्टमी पर्व के आयोजित।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत।

कपासन स्कूल के कोऑर्डिनेटर रघुराज चाष्टा ने बताया कि स्थानीय स्कूल मे इस पर्व को अनूठे तरीके से मनाया गया जिसमे छोटे – छोटे बच्चों ने कृष्ण बनने के साथ साथ यह भी सिखा की कृष्ण जहां बड़े हुए वहा माखन मित्रों मे बाटकर केसे खाया जाता था, महिलाए मक्खन केसे बनाती थी तथा भगवान कृष्ण बचपन मे गाय चराने का काम केसे करते थे। प्रोग्रामर वैशाली चाष्टा ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व बच्चों को मित्रता की वैल्यू समझने के लिए विशेष तौर से आयोजित हुआ , जिसमे भगवान कृष्ण ने सुदामा की आपत के समय केसे मदद की उसे आज के परिपेक्ष्य मे स्कूल के विद्यार्थी एक मित्र की दूसरे मित्र को कैसे सहयोग करे इस आधार पर एक अच्छे मित्र का परिचय दे सकते है। समारोह के अवसर पर क्षेत्र के कृष्ण धाम सांवरिया जी, श्रीनाथ जी और द्वारकाधीश जी कि जीवन शैली के बारे में बच्चो को बताया गया।