रेगर समाज 5 सितंबर को श्री बाबा रामदेव जयंती पर मनाएगा भादवी बीज।

रिपोर्टर राम सिंह मीणा रघुनाथपुरा।

बड़ीसादड़ी रेगर समाज द्वारा गुरुवार रात्रि में बैठक रेगर समाज के नोहरे में आयोजित हुई जिसमे सभी पंचों द्वारा निर्णय हुआ की हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री बाबा रामदेव का जन्मोत्सव एक दिन पूर्व रात्रि में सत्संग आयोजित कर तथा भादवी बीज पर 5 सितंबर , गुरुवार प्रात: 9.30 बजे से शोभायात्रा धूम धाम से बैंड बाजे घुड़ सवारी ध्वजा लिए श्री बाबा रामदेव की सवारी के साथ श्री बाबा रामदेव मंदिर रैगर समाज बड़ीसादड़ी से नगर के प्रमुख मार्ग से निकलेगी व दोपहर बाद रेगर समाज श्री बाबा रामदेव मंदिर पर पूजा अर्चना कर महाआरती व हवन होगा उसके प्रसाद वितरण ,शाम को भोजन प्रसादी होगी आदि कार्यक्रम आयोजित होगाI

रेगर समाज के अध्यक्ष रमेश चन्द्र मोहिल की अध्यक्षता व सभी पंचों की उपस्थिति में कार्यक्रम संयोजक कमल रेगर को बनाया गया कमल रेगर को लगातार आठवी बार संयोजक के पद पर जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है व सह संयोजक अमृत लाल जाटोलिया को बनाया गया I समाज सरंक्षक उदय लाल जाटोलिया,मोहन लाल जाटोलिया,शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमृत लाल रेहड़िया, पार्षद भंवर लाल रेगर ,मोहन लाल जलुथरिया रायचंद बागोरिया, बंशी लाल रेहड़ियां ,किशन लाल,शांति लाल , हीरालाल,मदन जाटोलिया,किशन लाल परिया ,दिलीपकुमार ,शिवराम परिया, मोहनलाल ,चंपा लाल ठाकरिया, चंद्रशेखर मोहिल, नंदलाल मौर्य ,नारायण लाल सोलिया, नक्षत्र मल परियां,उदय लाल शेर,पुजारी ओम प्रकाश आदि बड़े बुजुर्ग के साथ युवाओ में भी उत्साह रहा जिसमे युवा कार्यकर्ता हीरालाल , देवीलाल परियां,धारासिंह सोलिया, पटवारी डाड़मचंद परिया ,के के परियां ,दीपक, चांदमल, मनीष,विजय,हरीश, देवेंद्र,राजू,मनोज,सोनू , विकास,विनोद आदि ने उपस्थित होकर आयोजन को भव्य से भव्य बनाने का संकल्प लिया एवं रूप रेखा तैयार की सभी को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई