केवल चलने में प्रगति नहीं दिशा भी देखनी पड़ती है।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा।

बड़ी सादड़ी:संत निरंकारी सत्संग भवन में साप्ताहिक सत्संग आयोजित हुई जिसमें निरंकारी मिशन के मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने सत्संग को संबोधित करते हुए कहा कि केवल चलने से प्रगति नहीं होती है दिशा भी देखनी पड़ती है जैसी हमारी दिशा होगी वैसे ही हमारी दशा होगी उन्होंने कहा कि भक्ति भक्त व भगवान कभी नहीं बदलता है बदलना तो शरीर का होता है परमपिता परमात्मा तो तीनों भूत भविष्य वर्तमान काल सत्य रहता है परमात्मा का स्वरूप कैसा है यह मानव आज भूल गया है आज मानव परमात्मा को ढूंढ रहा है परमात्मा ढूंढने की चीज नहीं है ढूंढा तो उसे जाता है जो गुम हो गया है परमात्मा तो सर्वत्र समाया हुआ है। उन्होंने कहा कि परमात्मा को जानने वाले सद्गुरु ही परमात्मा को हाजिर नाजिर बता सकता है सद्गुरु के बिना कोई भवसागर से तैर नहीं सकता है गुरु बिन भव निधि तेरे ना कोई जो वीरंची शकंर सम होई सद्गुरु वह होता है जो सत्य ब्रह्म परमात्मा का बोध करा दे भूले हुए को राह बता दे कठोर मन को निर्मल बना दे व सही दिशा बता दे। आज वर्तमान में निरंकारी मिशन के प्रमुख सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज आज आदर्श परिवार का निर्माण कर रहे हैं और सत्य ब्रह्म परमात्मा का ज्ञान की रोशनी देकर इंसान का निर्माण कर रहे हैं। प्रारंभ में विजय सिंह सारंगदेवोत, उदय लाल नलवाया, प्रेमचंद गायरी, मथुरा लाल गायरी, मांगीलाल सुथार, चंपालाल गायरी, प्रकाश चंद्र, ओंकार लाल, भगवान लाल, दिनेश, निर्मला, लता, शीला, नारायणी, मंजू, भागवंती, आदि ने भजन गीत विचार प्रस्तुत किये कार्यक्रम का संचालन महात्मा भेरूलाल निरंकारी ने किया।