संपादक कालूराम कुमावत।
कपासन-लोक देवता बाबा रामदेव जी की 1640 की जयंती बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।
अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोशिएशन कपासन के ब्लॉक अध्यक्ष हजारीलाल रेगर के अनुसार स्थानीय रेगर मोहल्ले में रेगर समाज द्वारा लोक देवता बाबा रामदेव जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई और महिला पुरुषों ने बाबा रामदेव जी के जन्म तथा उनके द्वारा मानव जाति के
कल्याण के लिए किए गए महान कार्य , सामाजिक समरसता ,दुखीयों,पीड़ितों के दुख हर्ता और अजमालजी की भगवान के प्रति असीम श्रद्धा आदि को भजनों के द्वारा प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर बालू राम मागीलाल भेरूलाल गुलाबचंद मोहनलाल झारोटिया की पहल पर सभी परिवार के सदस्यों महिला पुरुषों बच्चों सहित सामूहिक भोज का आयोजन कर जुलूस के रूप में बाबा रामदेव जी के मंदिर पर भोग लगाकर सामूहिक व्रत खोले गए। यह अपने तरह की एक अनूठी पहल रही है । जयराम आर्य राहुल बंशीलाल हीरालाल गोवर्धन लाल द्वारा बाबा रामदेव जी की महा आरती और प्रसादी वितरण की।
इस कार्यक्रम में राधेश्याम प्रेम शंकर मदन लाल पिंटू दीपक ललित उमेश शिव शंकर रामचंद्र रमेश अंबालाल रूपलाल सुखदेव गोपाल विनोद भूपेश लोकेंद्र जतिन ध्रुवांश सहित समस्त झारोटिया परिवार की महिलाएं और पुरुषों ने बढ़ चढ़ भाग लिया । सभी ने भविष्य में आने वाली भादवीबीज पर और विशाल कार्यक्रम करने पर चर्चा की गई ।















