रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बांसखोह कस्बा स्थित नईनाथ रोड़ स्थित गणेश मोड गणेश मंदिर में फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर पुजारी दीपक शर्मा के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके सभी को प्रसाद वितरित किया इस दौरान शुक्रवार को देर रात आए हुए कलाकारों के द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया जायेगा इस दौरान शनिवार को गणेश जन्मोत्सव के पर्व पर गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा यह जानकारी शिवदयाल बुसर, रामदयाल बूसर, ओमप्रकाश,राकेश कुमार , विजय कुमार, मुकेश कुमार, कुंज बिहारी, ने दी इस दौरान काफी दुर दराज से आए श्रद्धालु मंदिर में अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगेंगे इसी के साथ ही बाबा भोले व हनुमान जी महाराज की भी फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई इस मौके पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया















