रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा
बड़ीसादड़ी सांगरिया गांव में स्थित श्री देवनारायण मंदिर पर भव्य अन्नकूट का आयोजन किया गया।
साथ ही मंदिर परिसर में स्थित बालाजी महाराज के स्थान पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। बड़ी सादड़ी स्थित श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान के सुंदरकांड मंडल के द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया जिसमे गोपाल कृष्ण मेनारिया,
प्रणय बांगड, गोपाल मेनारिया,शक्ति चरण भारद्वाज, रमेश वैष्णव ,ऋषि लव मुणेत, राजेंद्र विजयवर्गीय ने बालाजी संस्थान की ओर से पाठ में भाग लिया ।गोपाल कृष्ण मेनारिया व प्रणय बांगड़ ने सुमधुर भजनों की धुन पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। कीर्तन की है रात…राम जी की सेना चली… श्री राम जानकी… थाली भरकर लाई रे खिचड़ो… सहित अनेक भजनों की धुन पर सुंदरकांड के पाठ में बड़ी संख्या में माता बहनों सहित सांगरिया गांव के भक्तजन उपस्थित रहे और बड़े ही भक्ति भाव से आनंद के साथ पाठ का लाभ लिया ।पाठ के अंत में बालाजी महाराज की आरती की गई और सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन की व्यवस्थाओं में बंशीलाल गुर्जर सहित ग्राम वासियों का सहयोग रहा















