रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ीसादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी के द्वारा धर्म जागरण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रविवार को रामधुन का आयोजन किया जाता है
इसी क्रम में 151 वी रामधुन प्रातः 6:45 बजे आनंद धाम श्री रामद्वारा चौक से प्रारंभ होकर डांगी बावजी, सुखाडिया कॉलोनी स्थित महादेव जी के मंदिर होते हुए दुर्गा माता के मंदिर पर पहुंची ।रामधुन में बड़ी संख्या में बालक, बालिकाएं,महिलाएं, पुरुष विजय मंत्र “श्री राम जय राम जय जय राम” का जाप करते हुए चल रहे थे ।रामधुन के प्रति छोटे बालक बालिकाओं का उत्साह देखने लायक होता है। दुर्गा माता के मंदिर पर रामधुन के भक्तों के साथ बड़ी संख्या में मोहल्लावासी भी उपस्थित रहे ।सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं माता जी की आरती की गई ।आरती के पश्चात आज की रामधुन के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।















