जिंदा बेटी का क्रियाकर्म, शोक-पत्र बंटवाए:मंदसौर में घर से भागकर की लव मैरिज; उससे जुड़ी हर चीज को किया आग के हवाले।

संपादक कालूराम कुमावत। 

मंदसौर में परिवार ने बेटी की लव मैरिज से नाराज होकर उसका जिंदा रहते क्रियाकर्म कर दिया। मंदसौर में एक परिवार ने अपनी जिंदा बेटी का क्रियाकर्म कर दिया। बकायदा शोक पत्रिका छपवाई गई। रिश्तेदारों और समाज के लोगों को बुलाया गया। मृत्युभोज का भी आयोजन किया गया। मामला जिले के सीतामऊ तहसील के दलावदा गांव का है। लड़की ने 12 नवंबर को घर से भागकर पास के गांव गुराड़िया गौड़ के युवक से लव मैरिज कर ली थी। जबकि परिवार ने उसकी कहीं और शादी तय कर रखी थी। दो महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। लड़की के घर से चले जाने के बाद परिजनों ने सीतामऊ थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस युवती और उसके प्रेमी को खोजकर थाने ले आई। जहां युवती ने अपने बयान में कहा कि ‘मैं बालिग हूं। प्रेमी के साथ रहने का मेरा खुद का फैसला है।’ लड़की के घर से भागकर लव मैरिज करने से नाराज परिजनों ने उसका जिंदा रहते क्रियाकर्म कर दिया। परिजन को कहना है कि जिस बेटी को पालपोश कर बड़ा किया। इतना प्यार दिया, दुलार दिया। अब उसने हमें पहचानने से ही इनकार कर दिया है। वह कहती है कि किसी नहीं जानती। उसका कोई परिवार नहीं है। बेटी के कदम से दुखी परिवार वालों ने तय किया कि अब उससे क्या रिश्ता रखना। इसके बाद उसके क्रियाकर्म का कार्यक्रम कर दिया।परिजन ने शोक पत्रिका बांटी, मृत्युभोज का आयोजन रखा। युवती के भाई विनोद ने बताया कि उसकी बहन ने घर से भाग कर एक लड़के के साथ प्रेम विवाह कर लिया। हमने उसे बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद हमने बहन के क्रियाकर्म का कार्यक्रम किया। इसमें समाज के लोग शामिल हुए। सुबह उसका क्रियाकर्म किया और मृत्युभोज किया। भाई ने कहा कि यह सब कर हम यही संदेश देना चाहते है कि लड़कियां परिवार वालों को नीचा न दिखाए। लड़की ने पुलिस के सामने कहा- मेरा कोई परिवार नहीं है। पुलिस जब युवती और उसके प्रेमी को थाने लेकर आई तो युवती की मां, मौसा, भाई और दादी भी वहां पहुंचे थे। सभी ने मिलकर उसे थाने में ही खूब समझया। घर ले जाने की कोशिश की। परिजन ने बताया कि 80 साल की दादी ने उसके पैर तक पकड़ लिए। दादी ने इतना तक भरोसा दिया कि बेटी घर चलो, हम दो दिन बाद लगन निकलवाकर इसी लड़के से तुम्हारी शादी करवा देंगे। बस समाज और परिवार में मान सम्मान बना रहेगा। किसी को सिर नीचे नहीं करना पड़ेगा। लेकिन, उसने किसी की नहीं सुनी। परिजन ने बताया कि पुलिस के सामने उसने कह दिया कि वो किसी को नहीं जानती है, उसका कोई परिवार नहीं है।परिजन ने बेटी से जुड़ी हर चीज आग के हवाले कर दी परिजन ने शोक कार्यक्रम के बाद युवती से जुड़ी सभी यादों को खत्म कर दिया। युवती के कपड़े, फोटो और बाकी सारे समान में आग लगाकर जला दिया।