ग्राम पंचायत सुरपुर के ग्राम उन्दायला में विद्यालय के बाहर लगा अतिक्रमण प्रशासन की मौजूदगी में हटाया।

रिपोर्टर रोशन लाल रेगर। 

कपासन ग्राम पंचायत सुरपुर के ग्राम उन्दायला ग्राम में विद्यालय के बाहर लगी लोहे की केबिन को प्रशासन की मौजूदगी में हटवाया गया। लंबे समय से विवादों में गिरा अतिक्रमण सुर्खियों में छाया हुआ था। अतिक्रमण को लगाने एवं हटाने के पीछे दो ग्रुप बन गए थे। प्रशासन की मौजूदगी कपासन थाने से पुलिस प्रशासन, ग्राम विकास अधिकारी रामेश्वर लाल जाट, उप सरपंच दरीयाव सिंह, वार्ड पंच शंकर सिंह चारण, वार्ड पंच कमलेश खटीक, हरीश खारोल, पृथ्वी सिंह चारण, फतह सिंह चारण सहित पूरा गांव के गणमान्य नागरिक की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया गया।