रिपोर्टर रामेश्वर लाल जाट।
पाकिस्तान में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए सैनिकों को पाकिस्तान प्रशासन गाड़ियों की जगह गधों से लादकर ले जा रहा है. गधों पर लाद कर ले जाते वीडियो सामने आने पर पाकिस्तानी सेना में बड़े कमांडरों के खिलाफ गुस्से को देखते हुए पाकिस्तान की संघीय शीर्ष समिति ने बलूचिस्तान में सभी सक्रिय आतंकवादी समूहों के खिलाफ सैन्य अभियान को मंजूरी दी है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान और ख़ैबर पख्तूनख्वा इलाके में पिछले एक महीने के दौरान पाकिस्तान सेना के 100 से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं. पाकिस्तानी सेना इन तमाम आंकड़ों को छुपाने का प्रयास करती है।















