नारकोटिक्स विभाग का इंस्पेक्टर और एक दलाल 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

संपादक कालूराम कुमावत। चित्तौड़गढ़। नारकोटिक्स इंस्पेक्टर और एक दलाल (बिचौलिए) को तीन लाख रुपए की रिश्वत के एक मामले में सीबीआई ने पकड़ा हैं, केंद्रीय जाँच ब्यूरो ने शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपए लेने के मामले में मामला दर्ज किया था. जिसके बाद इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। शिकायतकर्ता के क्लिनिक के खिलाफ एक मामले को निपटाने के लिए यह रिश्वत राशि ली गई, सीबीआई द्वारा नार्कोटिक्स (सीबीएन) चित्तौड़गढ़ के केंद्रीय भवन के इंस्पेक्टर आदर्श योगी और भीलवाड़ा से एक दलाल सहित दो लोगों को रिश्वत लेने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया हैं। सीबीआई द्वारा 20 नवंबर को आरोपी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नार्कोटिक्स (सीबीएन) चित्तौड़गढ़ के इंस्पेक्टर और अज्ञात अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था मामला दर्ज होने के साथ ही सीबीआई इस मामले को लेकर एक्टिव हो गई, बता दे कि शिकायतकर्ता से उसके क्लिनिक के खिलाफ मामले को निपटाने के लिए 20 लाख रुपए की उससे डिमांड की गई, बाद में यह मामला 8 लाख रुपए में सेटलमेंट हुआ, मामला दर्ज होने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और भीलवाड़ा से आरोपी बिचौलिए को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। सीबीआई ने चित्तौड़गढ़ और बीकानेर में आरोपी इंस्पेक्टर के आवासीय और आधिकारिक परिसरों की भी तलाशी ली तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं जिनकी जांच जारी है, सीबीआई बुधवार से ही चित्तौड़गढ़ स्थित एक होटल में डेरा डाले हुई थी सीबीआई द्वारा दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चित्तौड़गढ़ के यहाँ पेश कर दोनों आरोपित का ट्रांजिट रिमांड़ पर माँगा गया, न्यायालय ने दोनों आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया हैं जिसके बाद सीबीआई दोनों को लेकर चित्तौड़गढ़ से रवाना हो गई। 

????????????????????????️????

????*बड़ी खबर*????

*3 लाख की रिश्वत लेते नारकोटिक्स ब्यूरो गिरफ्तार*