संपादक कालूराम कुमावत। 
चित्तौड़गढ़। भदेसर। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार जोशी ने बताया कि राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड जयपुर द्वारा स्थापित ब्लांक भदेसर में पांच संदर्भ केंद्र (1 श्री माणिक्य लाल वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर, 2 राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर 3 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादसोड़ा । एवं इस शैक्षणिक सत्र से शुभारंभ हुऐ 4 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बानसेन 5 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोडिप)संचालित है। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर द्वारा आयोजित सार्वजनिक परीक्षा अक्टूबर – नवंबर 2024 का आयोजन 25 नवंबर 2024 सोमवार दोपहर1बजे से शुरू होगी। संदर्भ केंद्र माणिक्य लाल वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर से आवेदन करने वाले परीक्षार्थी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सीटी स्कूल चितौड़गढ़ में परीक्षा देंगे एवं संदर्भ केंद्र राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर मे आवेदन करने वाले परीक्षार्थी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वार्ड नंबर 2 बड़ी सादड़ी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देंगे। संदर्भ केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादसोड़ा में आवेदन करने वाले परीक्षार्थी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अकोला भोपाल सागर में परीक्षा देंगे। ओपन बोर्ड प्रभारी शंकर लाल भांबी ने बताया कि परीक्षार्थी अपनी पूर्व परीक्षा के रोल नंबर (नांमाकन), SSO ID व जन्मतिथि से ईमित्र या स्वयं के एंड्रॉयड फोन द्वारा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र में अंकित निर्धारित स्थान व तिथि समय पर अपना प्रवेश पत्र व आधार कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थिति होकर अपनी सैद्धांतिक और प्रायोगिक परीक्षा में सहभागिता करें। शैक्षणिक योग्यता मे अभिवृद्धि करें। आपके उज्जवल भविष्य की शुभकामना।















