देर रात गुढ़ा फालियावास गांव में चोरी, लाखों के जेवरात पार।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

कानोता। शादियों का सीजन शुरू होते ही चोरों की गैंग भी सक्रिय हो गई है। सावों की धूम धड़ाके और लोगों के घरों से बाहर रहने का फायदा उठाते हुए चोरी की घटनाओं को जमकर अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार की रात लगभग 1 से 2:00 बजे के आसपास चोरों ने कानोता थाना क्षेत्र के गुढ़ा फालियावास गांव के कई मकानों के ताले तोड़ दिए। गुढ़ा फालियावास निवासी मंगल चन्द मीणा पुत्र स्व. बाबूलाल मीणा ने थानाधिकारी को लिखित में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि मैं रोजाना की तरह अपने खेत पर गया हुआ था। घर पर मेरे अन्य परिवार वाले सो रहे थे। रात को मेरे परिवार वाले अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। रात करीब 1 बजे मेरा भाई सरदार मीणा पानी पीने के लिए उठा तो उसे मकान के पास किसी के होने की संभावना हुई। तो मेरा भाई और हमारे पडोसी सचिन मीणा और धर्मसिंह को लेकर उनका पीछा किया मगर वे दोनों मेरे भाई और उसके साथियों के हाथ नहीं लगे। करीब डेढ़ – दो घंटे तलाश करने के बाद वे सभी वापस अपने-अपने घर चले गये। जब मेरा भाई घर पर आया तो देखा कि हमारे परिवार वालों के सभी के कमरे बाहर से बंद थे तथा मेरे कमरे का ताला टूटा हुआ था । मेरे कमरे में सामान बिखरा पडा था। उसके बाद मेरे भाई ने मेरे परिवार वालों को जगाया और मुझे फोन कर घर पर बुलाया तो मैं मौके पर आया और मैने कमरे में जाकर देखा तो मेरी आलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और आलमारी का सामान भी बिखरा पडा था। जब मैने चैक किया तो पता चला कि चोर मेरे घर से एक सोने का टीका, एक जोडी सोने के टोपिस, एक जंतर सोने का, 1.3 किलोग्राम चांदी की पायजेब, करणकती आदि चोरी कर ले गये। उसके बाद मैने 100 नम्बर पर फोन कर उक्त चोरी की सूचना दी जिस पर पीसीआर मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया । चोरों ने कई घरों के ताले तोड़े जिसमें मेरा ढाई से 3 लाख रुपए का जेवर ले गए और पास की ढाणी से जगदीश पुत्र स्वर्गीय गोपाल शर्मा का मोबाइल उठा ले गए। चोरी की सूचना गांव में फैलते ही सुबह मालूम चला पास की बागड़ों की ढाणी से एक मोटरसाइकिल और मंदिर में रखे दान पत्र से नकदी चोरी कर ले गए। और जाते समय बाहर टंगी मिली कई मोटरसाइकिल और गाड़ियों की चाबियां ले गए ताकि जाग होने पर लोग उनका पीछा नहीं कर सके। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।