जयपुर की संस्था फीडिंग हैंड्स ने दो गांवों के सैकड़ों महिला,पुरुष तथा बच्चों को भेंट किए गर्म कपड़े।

संपादक कालूराम कुमावत।

उदयपुर उपखंड झाड़ोल के जनजाति बाहुल्य गांव दमाणा तालाब तथा घाटाफला में अभियान गुलाबी सर्दी के संचालकर्ता अध्यापक नरेश लोहार के प्रयासों से जयपुर की संस्था फीडिंग हैंड्स ने भामाशाह अजय सांघी,श्री कृष्ण सुदर्शन ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड की आर्थिक मदद से लगभग 250 महिला,पुरुष तथा बच्चों को ठंड से राहत पहुंचाने हेतु ऊनी कपड़े जिसमें कंबल, स्टॉल,शॉल,स्वेटर,टोपे,मफलर तथा नंगे पैर चलने वाले स्कूली बालक बालिकाओं को चप्पल इत्यादि भेंट कर सहयोग किया,ज्ञातव्य हे कि संस्था फीडिंग हैंड्स द्वारा उदयपुर क्षेत्र के कई विद्यालयों में छात्र छात्राओं के लिए खिलौना सेट,ऊनी कपड़े,जूते इत्यादि भेज कर इन जरूरतमंद विद्यार्थियों की शैक्षिक सहशेक्षिक मदद की जा रही है,संस्था फीडिंग हैंड्स के सदस्य पंकज जैन और अमरदीप सोनी ने बताया कि उनके द्वारा जयपुर के सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन 3000 से ज्यादा मरीजों को निःशुल्क भोजन भी कराया जाता है,वितरण कार्यक्रम में गुजराती टूरिस्ट एजेंसी एक्सप्लोर अरावली के डायरेक्टर हिरेन पंचाल,इंडस्ट्रियलिस्ट शिल्पा गांधी,अध्यापक नरेश लोहार,विजय मेघवाल,तुषार मेघवाल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे, ग्रामीणों द्वारा भामाशाह अजय सांघी तथा संस्था फीडिंग हैंड्स का आभार प्रकट किया गया।