सिंहपुर में स्वीप कार्यक्रम का किया आयोजन।

संपादक कालूराम कुमावत। कपासन। निकटवर्ती ग्राम पंचायत सिंहपुर में मतदाताओं की जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बी एल ओ श्याम लाल भील ने बताया कि स्वीप का प्रमुख लक्ष्य निर्वाचनों के दौरान सभी पात्र मतदाताओं को जागरूक और निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करके भारत सही मायने में सहभागी करने का महाअभियान पूर्ण होना है। यह कार्यक्रम विभिन्न प्रकार के सामाजिक लक्ष्यों पर आधारित है। जो राज्य की सामाजिक आर्थिक और संस्कृत और जनसंख्या की प्रोफाइल के साथ-साथ निर्वाचनों के पिछले चक्रों में निर्वाचित किए सहभागिता के इतिहास और उनसे मिली सीख के अनुसार अभिकल्पित किए गए हैं। इस अवसर पर बनाकिया खुर्द में प्रधानाध्यापक हजारीलाल रेगर, दिलीप सिंह गहलोत, सुनील खरवास, सुनीता कुमारी बैरवा, सुप्रिया राव ,हेमलतादाधीच तो सिंहपुर में प्रधानाचार्य आनंद कुमार दीक्षित, द्वारिका प्रसाद गदिया, गोकुलचंद बेरवा पूनम लाटा आदि उपस्थित रहे।