रिपोर्टर गणेशी देवी। 
कपासन। सिंहपुर दिनांक 25 नवम्बर सोमवार को पीईईओ सिंहपुर में उपखंड अधिकारी कपासन के निर्देश के अनुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत 17+ और 18+ आयु वर्ग के बालक बालिकाओं को वी एच ए (वोटर हेल्पलाइन एप्प) को एंड्रॉयड फोन पर प्ले स्टोर से डाउनलोड कर
सभी मतदाताओं को जागरूक करने और सभी वार्ड में जोड़ने का आवाहन किया। पीईईओ सिंहपुर ने बताया कि स्थानीय विधालय के कक्षा 11-12 के बालक बालिका वालिंटियरस के रूप में कार्य करेंगे। कोई भी 17+ से अधिक आयु वर्ग का बाकी नहीं रहे ,इसके
लिए बीएलओ के साथ वार्ड वाइज वालिंटियर को भी यह कार्य सौंपा गया। प्रधानाचार्य आंनद कुमार दीक्षित ने सभी को शपथ दिलवाई और 100 प्रतिशत लक्ष्य सभी बीएलओ को सौपा। इस दौरान राउमावि सिंहपुर का समस्त स्टाफ सुरेश कुमार सुरेडिया उप प्राचार्य, गोकल चन्द वैरवा,सुश्री पूनम लाटा, बीएलओ श्याम लाल भील , दिलीप गहलोत भी स्वीप कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे। सभी बीएलओ ने एक अभियान के रूप में इस आयोजन को करने का विश्वास दिलाया। स्वीप संयोजक ने सभी को इस अभियान में जुड़ने के लिए शपथ दिलाई। पीईईओ सिंहपुर के सभी अधीनस्थ स्कूलों में भी स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।















