रिपोर्टर आजाद मंसूरी। 
राशमी नन्ही उम्र खेलने,पढ़ने और आगे बढ़ने की होती है बचपन में बच्चों को बाल विवाह के दलदल में डालना किसी पाप से कम नहीं बाल विवाह समाज पर कलंक है हम सभी को मिलकर इसे मिटाना होगा यह विचार राशमी तहसीलदार बेनी प्रसाद सरगरा ने भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आह्वान के समर्थन में ज़िले के राशमी तहसील के आरणी ग्राम पंचायत में गायत्री सेवा संस्थान उदयपुर एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलाइंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के आगाज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए उन्होंने बच्चों के बीच उपस्थित होकर गायत्री सेवा संस्थान द्वारा बाल संरक्षण के लिए किए प्रयासों की सराहना की इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गायत्री सेवा संस्थान चितौड़गढ़ के जिला समन्वयक अमित राव ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित इस अभियान से निश्चित ही बाल विवाह की रोकथाम एवं जन-जागरूकता में काफ़ी सहायता मिलेगी इस दौरान गायत्री सेवा संस्थान के कार्यकर्ता अब्दुल वहीद ने बताया कि ज़िले में ज़िला प्रशासन के साथ मिलकर प्रातः10 बजे से शाम तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे प्रातःज़िले के चयनित राजकीय विद्यालयों में दिल्ली में चल रहे कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया गया तथा बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलवाई गई एवं शाम को समापन आरणी ग्राम पंचायत में सांस्कृतिक कार्यक्रम व मशाल यात्रा निकालकर किया गया इस अवसर पर कवि संपत ‘साथी’ ने बाल विवाह मुक्त भारत विषय पर काव्य पाठ किया,पंचायत के समस्त विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टर का प्रदर्शन भी किया गया इस अवसर पर सरपंच मनीष खटीक,पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जानकी लाल लक्ष्कार, शिक्षक जितेंद्र जीनगर,शोभित राव ने भी विचार प्रकट किए कार्यक्रम के अंत में अतिथियो, ग्रामीणों,बच्चों और गायत्री सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहते हुए गाँव में बाल विवाह मुक्त समाज का संदेश देते हुए मशाल यात्रा निकाली और बाल विवाह नहीं करवाने की शपथ ली कार्यक्रम में ज़िला प्रशासन के अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी,जनप्रतिनिधि,वार्ड पंच रोशन जाट, गणपत पाराशर, ओम टेलर,तुलसीराम जाट, हीरालाल माली सहीत ग्रामीण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक चांदमल टेलर ने किया व धन्यवाद ज्ञापित संस्थान जिला समन्वयक अमित राव ने किया।















