संपादक कालूराम कुमावत।
आखिर चित्तौड़गढ़ के सहकारिता विभाग को कौनसा ग्रहण लग गया है । यहाँ पर नित प्रतिदिन हास्यास्पद चीजे हो रही हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि सहकारिता मंत्री भी चित्तौड़गढ़ से ही है, काफी दिनों से स्पेशल ऑडिटर ओर उप रजिस्ट्रार की खबरे अखबारों की सुर्खियां बन रही थी जिस पर आनन फानन में मंत्री जी द्वारा स्पेशल ऑडिटर की तो नियुक्ति हो गई परन्तु परन्तु अपने लाडले उप रजिस्ट्रार महोदय जयदेव देवल को चित्तौड़गढ़ का अतिरिक्त चार्ज देते हुए अपने सीने से लगाये हुए हैं मंत्री जी। आज एक ओर बड़ी चीज सामने आई हैं वो यह है कि खुद सहकारिता मंत्री द्वारा अगस्त महीने में जिले की समस्त क्रय विक्रय समितियों की पांच वर्ष की जांच के।आदेश जारी किए थे परंतु आज नवम्बर महीने के खत्म होने तक भी किसी भी समिति में जांच की सुगबुगाहट दिखाई नहीं दे रहे हैं इससे ये प्रतीत होता है कि *या तो सम्बंधित अधिकारी मंत्री जी के आदेश को कोई तवज्जो नहीं दे रहे हैं या फिर सम्बंधित क्रय विक्रय समितियों को उचित समय देकर सिर्फ इस जांच को फोकट की वाह वाही लुटने का तरीका बना लिया है। आखिर मंत्री जी के गृह जिले में इस तरह के कार्य कब तक चलते रहेंगे। आखिर क्यों विभागीय अधिकारी, मंत्री जी के आदेश को भी इस तरह से नजरअंदाज कर रहें हैं।















