सुनवाई नही होने पर यू आई टी के बाहर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।

संपादक कालूराम कुमावत। 

भीलवाड़ा आज दिनांक 29_11_24 को नगर विकास न्यास सचिव को शिकायत पत्र देकर हलेड़ रोड़ स्थित ओम नगर के लिए सम्पूर्ण सुविधाये मांगी गई और सचिव को यह भी बताया कि हम लोगो ने यू आई टी को सम्पूर्ण सुविधा शुल्क जमा करवा दिया गया हे व यू आई टी ने हमे पट्टे व रजिस्ट्री भी दे रखी हे लेकिन वहा निवास कर रहे लोगो के लिए ना तो नालिया हे ना सड़क हे ना ही रोड़ लाइटे हे जिस की वजह से सभी नागरिको मे डर एवम भय व्याप्त हे आये दिन चोरिया होना लूटपाट होना एक आम बात हो गई हे इसपर यू आई टी सचिव ने जांच पड़ताल करवाने कि बात कही हे। यह जानकारी आज आम आदमी धर्मेन्द्र शर्मा ने पत्रकार को दी हे व जल्द ही जन आन्दोलन करने कि चेतावनी भी दी हे व बताया कि सुनवाई नही होने पर यू आई टी के बाहर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।