मरमी मे स्काउट गाइड शिविर संपन्न।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी। राशमी राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ राशमी के तत्वाधान में दिनांक 25 नवंबर से 30 नवंबर तक मरमी माताजी में आयोजित छह दिवसीय द्वितीय तृतीय सोपान स्काउट गाइड एवं निपुण रोवर रेंजर प्रशिक्षण कम जांच शिविर का राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। स्थानीय संघ सचिव रामेश्वर लाल अहीर ने बताया कि इस शिविर में विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं स्काउट गाइड पाठ्यक्रम के अनुसार कुशलता प्राप्त की। शिविर में स्काउट गाइड नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक उपचार, गांठे, खोज चिह्न पर आधारित भ्रमण, कैंप फायर, व्यायाम एवम् बेज प्रणाली का ज्ञान प्राप्त किया। इसी शिविर के दौरान एक रात्रि कब बुलबुल उत्सव का आयोजन भी किया गया जिसमें कक्षा पांचवी तक में अध्यनरत विद्यार्थियों ने मोगली की कथा पर आधारित अपने कौशल अर्जित किए। शिविर प्रभारी श्री लक्ष्मी लाल आचार्य के मार्गदर्शन में आवासीय शिविर संपन्न हुआ। इस शिविर में पुष्पेंद्र जोशी, रतनलाल रेगर, कैलाश चंद्र अहीर, सोहनलाल बुनकर, रेखा कुमावत एवं सीमा अहीर ने प्रशिक्षण एवम् जांच कार्य संपन्न किया।