रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी क्षेत्र के झर बावड़ी पर राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक में देर रात को तीन चोरों ने बैंक को बनाया निशाना इस दौरान चोर रात
को करीब 12 बजकर 50 मिनट पर अंदर घुसे और 3 बजकर 45 मिनट पर बाहर निकले चोर ताले तोड़कर अंदर घुसे लॉकर नहीं टूटने से चोर रुपए ले जाने में रहे असफल चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को किया क्षतिग्रस्त इस दौरान बैंक के टूटे ताले मिलने से ग्रामीणों ने बैंक अधिकारी को दी सूचना मौके पर पहुंचे अधिकारी व कर्मचारी और पुलिस प्रशासन को सूचना दी मौके पर पहुंचे बस्सी थानाधिकारी राजीव यदुवंशी, व बांसखोह चौकी इंचार्ज मातादीन मीणा व समस्त स्टाफ मौके पर पहुंचे और पुलिस घटना की जानकारी लेती हुई नजर आई यह जानकारी
ब्रांच मैनेजर गणेश कुमार मीणा ने दी मौके पर सरपंच प्रतिनिधि मोहनलाल मीणा अन्य ग्रामीण लोग भी मौजूद थे















