गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी दानपात्र तोड़कर 12 हजार कैश और पांच चांदी की अंगूठी ले गया चोर सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ चेहरा।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 

बड़ी सादड़ी नगर में शुक्रवार देर रात को नगर के वार्ड नंबर 6 में ललित सागर बांध के पास स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में चोर द्वारा मंदिर के दान पात्र को तोड़कर नगद व चांदी चुराकर ले गए ललित सागर बांध के पास स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार रात्रि को चोर द्वारा मंदिर का दान पत्र तोड़कर 12 हजार नगद एवं पांच चांदी की अंगूठी चुरा कर ले गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि 1 बजे चोर द्वारा लोहे के सरिया से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर का दान पत्र तोड़कर उसमें जमा 12 हजार नगद एवं पांच चांदी की अंगूठी चुरा कर ले गया। रविवार सुबह जब मंदिर के पुजारी राहुल वैष्णव मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर का दान पत्र टूटा हुआ था। तुरंत मंदिर के पुजारी द्वारा इसकी सूचना गुप्तेश्वर महादेव सेवा समिति को दी गई। जिस पर गुप्तेश्वर महादेव विकास समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस थाना बड़ी सादड़ी को दी गई। मंदिर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे को जब कंगाल गया तो उसमें रात्रि 1:00 बजे कंबल ओढ़े हुए चोर द्वारा लोहे के सरिये से दान पत्र तोड़ते हुए नगद व चांदी की अंगूठी ले जाते हुए देखा गया। गुप्तेश्वर महादेव विकास समिति द्वारा इस घटना को लेकर पुलिस थाना बड़ी सादड़ी में मामला दर्ज करवाया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर चोर को पकड़ने हेतु आगे की कार्रवाई की जा रही है।