रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बांसखोह कस्बा स्थित बस स्टैंड के पास व बड़ के नीचे ग्राम पंचायत बांसखोह द्वारा बनाया गया सुलभ शौचालय के हालात बहुत खराब हो गए हैं
जबकि सुलभ शौचालय में लोग शराब आदि कई तरह का नशा करके बोतल, पव्वा,आदि पटक जाते हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार को अवगत कराया इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार का कहना है कि सफाई कर्मचारियों को बोल दिया है बुधवार को तुरंत सफाई कर दी जाएगी















