राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के बाहर गेट पर रखा कचरा पात्र दी जानकारी।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बांसखोह कस्बा स्थित ग्राम पंचायत पाटन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामजीपुरा के बाहर गेट के पास ग्राम पंचायत पाटन द्वारा करीब 8 महीने से गेट के बाहर कचरा पात्र रखा हुआ है इसके बारे में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामजीपुरा के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार मीणा ने कई बार ग्राम पंचायत सरपंच महादेव बैरवा व ग्राम विकास अधिकारी को भी इसके बारे में अवगत करवा दिया और कहा कि यह एक शिक्षा का मंदिर है जिसके बाहर ही आपने कचरा पात्र रखवा दिया इसी के साथ ही विद्यालय की बाहर एक हेड पंप लगा हुआ है जिसके पास करीब 8 से 10 फीट गहरा गड्ढा ग्राम पंचायत द्वारा खुदाया हुआ है जिसको करीब 10 महीने से अधिक हो गई इस दौरान प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार मीणा का कहना है कि इसके बारे में भी हमने कई बार ग्राम पंचायत सरपंच ग्राम विकास अधिकारी को अवगत करवाया लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि विद्यालय के बाहर बच्चे इधर-उधर घूमते रहते हैं यदि कोई हादसा होता तो इसका जिम्मेदार कौन होगा इसके बारे में ग्राम विकास अधिकारी भवानी सिंह का कहना है ठेकेदार का नया टेंडर हुआ है कि जल्दी ही इसकी समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा