रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 
बड़ीसादड़ी जिला प्रशासन द्वारा इन्दिरा गांधी ऑटोडिरियम, चित्तौडगढ़ में दिनांक 13 दिसम्बर, 2024 को राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जिला प्रशासन द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन मुख्य अतिथि डॉ प्रेमचन्द बैरवा, उपमुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में विधायकगण, जिला प्रमुख जिला कलेक्टर, जिलाध्यक्ष भाजपा, प्रधान इत्यादि की विशिष्ट अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में कृषि विज्ञान केन्द्र वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रतनलाल सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया गया है कि जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कृषि प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे, वर्मीकम्पोस्ट, अजोला, वर्मीवॉश, प्राकृतिक खेती के बारे में कृषक एवं कृषक महिलाओ तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई एवं जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारीगण ने भी चितौड़गढ़ कृषि विज्ञान केन्द्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। किसान सम्मेलन में जिले की सभी पंचायत समितियो से किसानो ने भाग लिया















