रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी(जयपुर ग्रामीण)बस्सी इलाके के राजधोक टोल प्लाजा के पास बीती रात बेकाबू ट्रोले ने पुलिस की PCR गाड़ी को मार दी।
पुलिस गाड़ी को टक्कर मारने के बाद ट्रोले ने आगे चल रहे 2 अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में PCR गाड़ी के चालक अत्तर सिंह की मौत हो गई जबकि ट्रोला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि बीती रात पुलिस की PCR गाड़ी गश्त पर थी। राजधोक टोल प्लाजा के पास हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल व चालक खाना खाकर गाड़ी में बैठ रहे थे। इस दौरान हैड कांस्टेबल और कांस्टेबल तो गाड़ी में बैठ गए और चालक गाड़ी के बैठने वाला था।
इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रोले ने PCR वाहन को टक्कर मारते हुए चालक अतरसिंह को कुचल दिया। इसके बाद ट्रोला आगे चल रहे अन्य ट्रेलर और टैंकर को भी टक्कर मार दी। हादसे में PCR चालक अतरसिंह की मौत हो गई। जबकि ट्रोला चालक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया तथा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान बस्सी पुलिस थाना में शव को लाकर पुलिस प्रशासन द्वारा व अन्य लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की उसके बाद शव को उनके परिजनों द्वारा गांव भिजवाया जहां उनका अंतिम संस्कार किया इस दौरान पूरे पुलिस प्रशासन व बस्सी क्षेत्र में शोक की लहर दिखाई दी फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।















