रिपोर्टर गजेंद्र सिंह राणावत।
भदेसर क्षेत्र के पोटला मुख्यालय पर बुधवार को एक वानर राज बंदर की मृत्यु हो गई मृत्यु के समाचार मिलने पर कस्बे के समाज सेवीओं के द्वारा सर्वसम्मति से उसका अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया गया। इस कार्य के लिए एक डीजे मंगाया एवं डीजे की धुन पर हनुमान चालीसा एवं श्री राम की धुन चलाई गई l कस्बे के मुकेश सुखवाल व प्रवीण सुखवाल ने बताया कि वानर राज को एक ट्रैक्टर में बिठाया गया तथा कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए मोक्ष धाम पहुंचे इस दौरान कस्बे के बालक बालिका नर नारी बुजुर्ग सभी शामिल हुए और हनुमान चालीसा का पाठ करते-करते शमशान घाट घाट पहुंचे जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वानर राज का अंतिम संस्कार किया गया।















