सरिता सिंह ही रहेंगी चित्तौड़गढ़ की एएसपी, जैतावत की याचिका खारिज।

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार। 

चित्तौड़गढ़। उच्च न्यायालय जोधपुर ने चित्तौड़गढ़ के तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह जैतावत की तबादले को लेकर दायर याचिका खारिज कर दी है। न्यायालय के इस निर्णय के बाद अब चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ही रहेंगी। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह का तबादला इसी पद पर प्रतापगढ़ कर दिया था। उनकी जगह यहां सरिता सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर लगाया था। जैतावत ने अदालत ने कहा-व्यक्तिगत असुविधाएं तबादले के आदेश को चुनौती देने का आधार नहीं हो सकती सरकार की ओर से किए गए तबादले को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। जिस पर एकल पीठ ने स्थगन दिया था। मामले में सुनवाई करते हुए डीबी स्पेशल बैंच के न्यायाधीश महेन्द्र मोहन श्रीवास्तव व मुनुरी लक्ष्मण ने शुक्रवार को जैतावत की याचिका खारिज कर दी। डीबी बैंच ने सरकार की ओर से पैरवी कर रहे विनित कुमार शर्मा के तर्कों से सहमत होते हुए कहा कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के तबादले के आदेश को केवल तब ही चुनौती दी जा सकती है। जब यह आदेश कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करता हो या इसके पीछे कोई दुर्भावना हो। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी परबत सिंह जैतावत ने अपने तबादले के आदेश को चुनौती दी थी। लेकिन, अदालत ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने यह भी कहा है कि व्यक्तिगत असुविधाएं तबादले के आदेश को चुनौती देने का आधार नहीं हो सकती हैं। न्यायालय ने परबत सिंह की याचिका को खारिज करते हुए तबादले के आदेश को बरकरार रखा है।