रिपोर्टर रोशन लाल रेगर। 
चित्तौड़गढ़। जिले के कपासन उपखंड मुख्यालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोक अदालत के बैनर तले विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं अधिवक्ता के अनुदेशन में रविवार को लोक अदालत शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में ए इ एन मुनेश कानावत, ए आर ओ देवी लाल सालवी, जे इ एन अनिरुद्ध एवं कैशियर नंद किशोर, वरिष्ठ अभियंता गोपी लाल, कनिष्ठ अभियंता एवं टीम अमित कुमार, ब्रह्मा नन्द मीणा, सुरेश कुमार, कमल कुमार, मुकेश कुमार बैरवा सहित पूरी टीम ने उपभोक्ता एवं विभाग की मध्यस्था सेतु का काम कर उपभोक्ता को राहत एवं विभाग की वसूली कर कार्य को अंजाम दिया।















