संपादक कालूराम कुमावत। 
चित्तौड़गढ़। के नारों के साथ आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ को सर्व समाज तथा विभिन्न संगठनों द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम का ज्ञापन सौंपा गया।
केंद्रीय क़ानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन जी मेघवाल द्वारा भक्त शिरोमणि मीरांबाईसा तथा क्षत्रिय समाज की सभ्यता संस्कारों तथा परंपराओं पर संकीर्ण मानसिकता के साथ टिप्पणी की गई । मंत्री महोदय ने कहा कि मीरा बाई के देवर उनसे विवाह करना चाहते थे और फिर झगड़ा प्रारंभ हुआ, कुँवर भोजराज जी के निधन तथा वैवाहिक जीवन काल के बारे में भी तथ्यहीन बातें कही । उनके द्वारा पढ़ें इतिहास में मीरा बाई के पति द्वारा तंग किया जाता था बताया तथा उनके द्वारा मनगढ़ंत कहानी को इतिहास में दर्ज किया जाए यह कहा गया कि इतिहास संशोधित किया जाएगा। आक्रोश में भरे लोगों ने बताया कि क्षत्रिय संस्कारों में भाभी देवर का रिश्ता माता-पुत्र के समान होता है और मंत्री जी ने रिश्तों को ही शर्मसार कर दिया भोजराज जी ने मीरांबाई के कृष्ण प्रेम को स्वीकार किया था तथा उन्होंने कभी मीरां जी को परेशान भी नहीं किया था। लोगों ने मंत्री जी को पद से बर्खास्त करने उन पर उचित क़ानूनी कार्यवाही करने तथा जनमानस की भावनाओं को आहत करने के लिए माफ़ी माँगने को कहा, ज्ञापन में यह भी लिखा कि राष्ट्रपति जी स्त्री के इस अपमान को समझ सकती है। जौहर स्मृति संस्थान के पूर्व संयुक्त मंत्री एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह सुवावा ने बताया कि जौहर स्मृति संस्थान चित्तौड़गढ़ के संयुक्त मंत्री गजराज सिंह भाटी कोषाध्यक्ष गोवर्धन सिंह भाटी, पूर्व कोषाध्यक्ष नरपत सिंह भाटी, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष सहदेव सिंह नारेला, लाल सिंह अमराणा, एडवोकेट धनश्री चौहान,सुरेन्द्र सिंह चौथपुरा,राजवीर सिंह सावा ,भानुप्रताप सिंह राणावतो का खेड़ा,अरविन्द सिंह खोर,पदम सिंह खोर,जयपाल सिंह मेड़ीखेड़ा ,अनिल सिंह हांसला, नागेन्द्र सिंह नेतावल महाराज,प्रताप सिंह खेड़िया,हेमेंद्र सिंह खेड़िया,पुष्पेंद्र सिंह मीरा कॉलोनी,आदि उपस्थित थे। निवेदक कान सिंह सुवावा पूर्व संयुक्त मंत्री जौहर स्मृति संस्थान चित्तौड़गढ़ एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ राजस्थान।
बड़ी खबर















