रिपोर्टर रोशन लाल रेगर।
चित्तौड़गढ़ बड़ी सादड़ी संसद में देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमरावजी अंबेडकर पर अशोभनीय मर्यादित टिप्पणी करने के संदर्भ में बहुजन समाज पार्टी चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष हमीनुर खान पठान के नेतृत्व में बड़ी सादड़ी उपखंड अधिकारी जी के द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा गयाl
ज्ञापन में बताया की भारतीय संविधान के 77 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान संसद के अंदर बोलते समय देश के गृहमंत्री एवं भाजपा नेता श्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव जी अंबेडकर पर अशोभनीय व मर्यादित टिप्पणी की गई जो की बहुत ही निंदनीय है बहुजन समाज पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है इनके द्वारा बोली गई* *अमर्यादित टिप्पणी की वजह से देश के करोड़ों बहुजनों की भावना को ठेस पहुंची है* *जिसकी वजह से देश के सौहार्दपूर्ण वातावरण में जहर गुल गया है व जातिय वैमनस्यता को बढ़ावा मिल रहा हैl* *बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जिनके लिखे हुए संविधान से पूरा देश चलता है देश ही नहीं विश्व में भी जिनका महिमा मंडन होता है पूरे विश्व में उनके लिए गहरा सम्मान है तथा देश के एससी एसटी ओबीसी अल्पसंख्यक व* *महिलाओं को मान सम्मान से जीने का हकऔर अधिकार जिनकी बदौलत मिला हैl। भाजपा नेता अमित शाह के इस वक्तव्य से बहुजन समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है इसको लेकर बहुजन समाज में गहरा आक्रोश हैl भाजपा नेता जिस तरीके से बाबा साहब को लेकर ढोंग रचते हैं इससे साबित होता है की आजादी के 77 वर्ष बाद भी इनकी मानसिकता बिल्कुल नहीं बदली है और भाजपा का कोरा दिखावा हैl इसलिए देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब पर की गई अभद्र टिप्पणी के लिए देश की जनता की बार-बार मांग के बाद भी अभी तक माफी नहीं मांगी है* आपसे अनुरोध है कि देश के गृहमंत्री अमित शाह को मंत्री पद से बर्खास्त करें जिससे आपसी भाईचारा बना रहे हैं ज्ञापन के दौरान प्रदेश सचिव राधेश्याम जी मेघवाल, जिला प्रभारी शंभू लाल मौर्या भिंडर, जिला सचिव गंगाराम मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष रतन लाल जी सालवी, जिला कोषाध्यक्ष अर्जुन लाल सेन, जिला महासचिव यूनुस खान पठान राजमल जी चौहान मोहन जी मेघवाल सेवानिवृत नायब तहसीलदार, विधानसभा अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ किशन लाल जी मेघवाल,* *विधानसभा अध्यक्ष बड़ी साड़ी मोहसिन खान पठान और राजस्थान मेघवाल परिषद के तहसील अध्यक्ष रामेश्वर मेघवाल आदि मौजूद रहे।















