रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी क्षेत्र के ढीढोल में शासन सचिव कृषि एवं उधानिकी, राजस्थान सरकार राजन विशाल द्वारा दिनांक 26.12.2024 को राजस्थान स्टेट सीड्स कार्पोरेशन लिमिटेड ढिंढोल, बस्सी-जयपुर इकाई पर भ्रमण कर निरीक्षण किया। उक्त भ्रमण / निरीक्षण के दौरान संस्थान से शासन सचिव महोदय के साथ बीज निगम की प्रबन्ध निदेशक महोदया, महाप्रन्धक महोदय, राजस्थान राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के निदेशक, प्रबन्धक (विधायन), क्षेत्रीय प्रबन्धक महोदय एवं संयंत्र प्रबन्धक महोदया की उपस्थिति में ढिंढोल इकाई का निरीक्षण / भ्रमण, किया गया। शासन सचिव महोदय द्वारा प्लांट व मशीनरी का अवलोकन किया गया व उनके समक्ष में विधायन मशीन चलाकर विधायन कार्य करवाया गया। विधायन कार्य करवाकर विधायन सम्बन्धित अनेक जानकारियों से अवगत करवाया गया। गोदामो मे बीजों के भण्डारण सम्बन्धित अन्य जानकारियों का अवलोंकन किया गया। साथ ही गोदाम में रखी विधायन सामग्री (जुट बैग्स, एच. डी. पी. ई. बैग्स की छपाई/क्वालिटी का निरीक्षण किया गया। बीज भण्डारण के स्टॉक रजिस्टर व इन्टेक रजिस्टर, अन्य स्टॉकस के बारे में जानकारियों उपलब्ध करवाई गई है। शासन सचिव द्वारा बीज उत्पादक कृषको से बीज उत्पादन कार्यक्रम सम्बन्धित अनेक जानकारियों के बारे में वार्तालाप किया गया। बीज उत्पादक कृषको द्वारा शासन सचिव को अवगत करवाया की ढिढोंल इकाई पर राजसीड्स का उन्नत बीज बढ़िया क्वालिटी का आता है एवं उत्पादितरों बीज जमा करवाने पर मण्डी भाव से अधिक भुगतान (बोनस सहित) प्राप्त होता है। इसलिये बीज उत्पादक कृषक बीज उत्पादन कार्यकम लेकर राजसीड्स ढिढोल इकाई पर उत्पादित रॉ सीड्स जमा करवाते है। जयपुर, दौसा व दूदू जिले में विपणन कार्य सम्पादित करवाने हेतु निगम की की अन्य अन्य इकाईयों से आई.यू.टी. प्राप्त कर कृषि विभाग की योजनाओं, के.वी.एस.एस.. जी.एस.एस. अधिकृत विक्रेताओं को मांग अनुसार बीज उपलब्ध करवाया जाता है। शासन सचिव द्वारा ढिढॉल इकाई के समस्त कार्यों का अवलोकन कर कार्यों को संतोषजनक बताया गया।यह जानकारी (योगिता गुप्ता) सयंत्र प्रबन्धक राजसीड्स ढिंढोल ने दी















