रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार।
चित्तौड़गढ़, 31 दिसंबर। जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक सोमवार को समिति कक्ष में जिला कलक्टर एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के अध्यक्ष आलोक रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी कियान्वन एवं 0-18 वर्ष तक के बच्चों के संरक्षण व पुनर्वास हेतु संचालित मिशन वात्सल्य योजना, बाल भिक्षावृति एवं एक युद्ध नशे के विरूद्ध संयुक्त कार्ययोजना की समीक्षा की गई। बैठक में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने अधिकारियों को बच्चों एवं युवाओं में नशे की प्रवृति विकसित नहीं हो इस हेतु नशा विरोधी एवं जन जागरुकता लाने के निर्देश दिए ताकि वे नशावृति से दूर रह सके। उन्होंने स्कूलों मे गठित प्रहरी क्लब को सक्रिय कर नशा विरोधी गतिविधिया आयोजित करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर भू.अ. रामचंद्र खटीक ने जिले मे कोटपा एक्ट मे बच्चों को नशीले प्रदार्थ विक्रेता/ सभी दुकानो पर पर चेतावनी बोर्ड लगवाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल, ने गत बैठक की पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए ऐजेण्डानुसार विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डा तार चंद गुप्ता, प्रभारी मानव तस्करी विरोधी यूनिट रूप सिंह, श्रम निरीक्षण मुकेश कुमार,बाल कल्याण समिति सदस्य ओम प्रकाश लक्षकार एवं नीता लोट, परिवीक्षा अधिकारी सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग विकास खटीक, अधीक्षक राजकीय संप्रेषण एव किशोर गृह चंद्रप्रकाश जीनगर, चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक नवीन काकड़दा बाल देखरेख संस्थान प्रभारी रामगोपाल ओझा धर्मचंद सुहालका उपस्थित थे।















