ग्राम पंचायत बांसखोह में कचरा पात्र की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 

बांसखोह कस्बा स्थित ग्राम पंचायत बांसखोह से ग्राम पंचायत सरपंच सुमन शर्मा ने घर घर कचरा उठाने की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार , कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र शर्मा,व वार्ड पंच व अन्य ग्रामीण लोग भी मौजूद थे इस मौके पर सरपंच सुमन शर्मा का कहना है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत बांसखोह में कचरा पात्र उठाने की गाड़ी लगा लगाई है अब कस्बे में जगह जगह चारों तरफ सफाई रहेगी यह जानकारी सरपंच सुमन शर्मा ने दी और बताया कि अपने घर और दुकान पर कचरा पात्र रखें और गाड़ी आने पर ही गाड़ी में ही कचरा डालें इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि राजेश महंत,प्रेमचंद मीणा,अन्य ग्रामीण लोग मौजूद थे