संपादक कालूराम कुमावत।
कपासन में हाई वे पर चलती मोटर साईकिल को आडे फिर रूकवा मोटर साईकिल सवार दम्पति से लूट के मामले में दुसरे आरोपी को किया गिरफ्तार। लूटे गये सोने के कान के टॉप्स एंव सोने की चैन का एक टुकडा बरामद एंव घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल जब्त।
गिरफतार शुदा अभियुक्त उच्च दर्जे का बदमाश होकर अभियुक्त के खिलाफ डकैती, लूट, नकबजनी, चोरी एंव आर्म्स एक्ट के करीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज। जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी द्वारा जिले में हुई लूट, नकबजनी व चोरियों के विरूद्ध कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारीयों को निर्देशित किया गया। इसी कम में श्रीमती सरिता सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चित्तौडगढ एवं श्री हरजी लाल यादव पुलिस उप अधीक्षक वृत कपासन जिला चित्तौड़गढ़ के सुपरविजन में श्री रतन सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना कपासन के नेतृत्व में टीम गठित की गई। घटना का विवरण दिनांक 16.10.2024 को प्रार्थीया श्रीमती रविना पुत्री श्री रोशनलाल जाति जाट उम्र 19 साल निवासी चाम्पा खेडी थाना रेलमगरा जिला राजसमन्द हाल निवासी कांकरिया थाना कपासन जिला चित्तौडगढ ने रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं प्रार्थीया आर.एन.टी कॉलेज कपासन में पढ़ाई करती हूँ दिनांक 14.10.2024 को समय दोपहर करीब 02.15 बजे के लगभग मैं प्रार्थीया मेरे पति सुनिल जाट निवासी कांकरीया के साथ मोटर साईकिल से हमारे घर पर जा रही थी जब हम कपासन में हाई वे के पास में स्थित दुर्गा माता मन्दिर के पास पहुंचे तो पीछे से दो जवान उम्र के व्यक्ति मोटर साईकिल लेकर आये और हमारी मोटर साईकिल के आडे लगा मोटर साईकिल रूकवा कर दोनों ने मुझे एवं मेरे पति को चाकु दिखा डरा धमका कर मेरा मोबाईल आई फोन एपल कम्पनी का 11 प्रो मॉडल एंव मेरे गले में पहनी सोने की चैन करीब एक तोला एंव मेरे कान में पहने सोने के टॉप्स करीब तीन ग्राम छीन कर अपनी मोटर साईकिल से भाग गये उक्त रिपोर्ट पर पुलिस थाना कपासन पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। उक्त वारदात को ट्रेस करने के लिए थानाधिकारी कपासन रतनसिह पु.नि. ने टीम का गठन किया गठीत टीम द्वारा तकनीकी रूप से अनुसंधान करते हुए लूट की वारदात करने वाले पिन्टू उर्फ पोमा पिता देवीलाल कंजर एंव रोशन उर्फ प्रकाश पिता भगवानिया उर्फ भगवान कंजर निवासीयान मेवदा कॉलोनी थाना कपासन जिला चित्तौडगढ उक्त दोनों को नामजद कर तलाश कर अभियुक्त पिन्टू उर्फ पोमा पिता देवीलाल कंजर के पुर्व में गिरफ्तार कर उक्त घटना में लूटा गया माल आई फोन मोबाईल एंव सोने की चैन के एक टुकडे को अभियुक्त के घर से बरामद किया गया। एंव अभियुक्त श्री रोशन उर्फ प्रकाश पिता श्री भगवानिया उर्फ भगवान कंजर निवासी मेवदा कॉलोनी थाना कपासन जिला चितौडगढ की गठीत टीम द्वारा लगातार रैकी कर बापर्दा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है उक्त घटना में लूटा गया माल सोने के कान के टॉप्स एंव सोने की चैन के एक टुकडे को अभियुक्त के घर से बरामद किया गया। एंव घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल को भी अभियुक्त के घर से जब्त किया गया है विस्तृत अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपी :- रोशन उर्फ प्रकाश पिता भगवानिया उर्फ भगवान जाति कंजर उम्र 35 साल निवासी मेवदा कॉलोनी थाना कपासन जिला चितौडगढ उक्त कार्यवाही में टीम के निम्न सदस्यों का योगदान रहा। 1. रतन सिह पु.नि. थानाधिकारी थाना कपासन जिला चित्तौडगढ 2. लादूलाल उप निरीक्षक थाना कपासन 3. वेदप्रकाश कानि. थाना कपासन 4. महेन्द्र सिंह कानि. थाना कपासन 5. नीरज कुमार कानि. थाना कपासन 6. देवीलाल कानि. थाना कपासन















