बड़ी सादड़ी में युवा मित्रों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन।

रिपोर्टर प्रकाश सोलंकी पीपलवास। चित्तौड़गढ़। जिले के बड़ी सादड़ी ब्लॉक पर राजीव गांधी युवा मित्र संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन एसडीएम को सोपा ज्ञापन में 5000राजीव गांधी युवा मित्रों को अटल प्रेरक में समायोजित करने कि मांग कि गईं| युवा मित्रों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए दो वर्षों तक कार्य किया, लेकिन सेवाएं समाप्त होने सेआहत है। ज्ञापन देने के दौरान ब्लाक बड़ी सादड़ी के युवा मित्र भरत धाकड़, कैलाश खटीक, शम्भू मेघवाल, राजेन्द्र मेघवाल, पंकज खटीक, आदि मौजूद थे।