रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी क्षेत्र स्थित जयपुर महुवा टोलवे लिमिटेड अंतर्गत सिकंदरा टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के दौरान
दुपहिया वाहन और फोर व्हीलर वाहन चालकों को यातायात के नियमों के बारे में टोल कर्मचारियों के द्वारा जानकारी दी इस दौरान दुपहिया वाहन चालकों को कहा कि हमेशा वाहन चलाते समय हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें गाड़ी कभी भी नशे में वाहन नहीं चलाये गाड़ी पर दो सवारी ही रहे इसी के साथ ही फोर व्हीलर गाड़ी वालों को भी जागरूक किया की गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें इस मौके पर टोल प्रशासन के महेंद्र पाल हेड अधिकारी, अनूप शर्मा सिकंदरा टोल प्लाजा मैनेजर, अखिलेश कुमार, रमेश चंद्र, राम खिलाड़ी, वरुण चौहान, अन्य कर्मचारी मौजूद थे इस दौरान बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को टोल प्रशासन द्वारा हेलमेट भी बाटे गए इस मौके पर सिकंदरा पुलिस प्रशासन भी मौजूद था इस मौके पर सभी को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया















