रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सिद्वार्थ सान्दू आरजेएस ने चेक अनादरण के एक प्रकरण में अभियुक्ता को दोषी मानते हुए चार लाख जुर्माना व एक साल साधारण कारावास से दण्डित किया। प्रकरणानुसार सेगवा रोड़ हाऊसिंग बोर्ड निवासी रेखा पत्नी पप्पू शर्मा ने अपने अधिवक्ता शैलेन्द्रसिंह राव, योगेश दशोरा, दीपक शर्मा, गिरीराज राठौड़, देवीलाल धाकड़ के मार्फत चेक अनादरण का एक प्रकरण न्यायालय में इस आशय का पेश किया कि परिवादिया की ईनाणी पब्लिक स्कूल के सामने सेगवा रोड़ हाऊसिंग बोर्ड निवासी अभियुक्ता अकीला खान पत्नी दिलावर खान से अच्छी जान पहचान होने के चलते उसकी घरेलू आवश्यकता पर तीन लाख रुपये नगद उधार दिये जिसके पेटे दिया गया चेक निर्धारित समय पर बैंक में प्रस्तुत करने पर अपर्याप्त राशि के रिमार्क के साथ अनादरित हो गया। नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। न्यायालय द्वारा दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद परिवादिया के अधिवक्ताओं के तर्कों से सहमत होते हुए अभियुक्ता को चेक अनादरण का दोषी मानते हुए निर्णय दिया।















