करेड़ा पार्श्वनाथ का स्वर्ण मंडित चांदी का मुकुट व बाजूबंद की चोरी।

रिपोर्टर अशोक शर्मा कपासन न्यूज/ भूपालसागर 30 जुलाई। जैन तीर्थ श्री करेड़ा पार्श्वनाथ मंदिर में शनिवार देर रात मुख्य मंदिर के गर्भगृह तक में घुसकर मूलनायक भगवान के सिर से मुकुट, कानों के कुंडल व हाथों के बाजूबंद आदि चुरा ले गए थे। जिसको लेकर क्षेत्रीय विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने बुधवार को मन्दिर पहुंच कर मंदिर प्रशासन से चोरी के बारे में पूर्ण जानकारी लेकर अभी तक चोरी का खुलासा नहीं होने से पुलिस प्रशासन से नाराजगी जताते हुए पुलिस उपाधीक्षक हरजी लाल यादव को इस मामले की खुद को हाथ में लेकर चोरो को अतिशीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। विधायक जीनगर श्री करेड़ा पार्श्वनाथ जैन मंदिर में बीते शनिवार को हुई चोरी की वारदात के बाद बुधवार को श्री करेड़ा पार्श्वनाथ मन्दिर पहुंच कर थानाधिकारी लादू लाल सोलंकी व मन्दिर में कार्यरत कर्मचारियों से जानकारी लेकर मंदिर परिसर का हर एंगल से अवलोकन किया। पुलिस उपाधीक्षक हरजी लाल यादव को यह मामला अपने हाथ में लेकर शिघ्रता से शीघ्र समाधान करने को कहा। मंदिर का अवलोकन के दौरान विधायक अर्जुन लाल जीनगर,प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत,प्रशासक प्यार चंद भील,मंदिर पेढ़ी मेनेजर प्रकाश छाछेड, एसएचओ लादू लाल सोलंकी को मंदिर कर्मचारियों ने बताया की बदमाश शनिवार अर्द्ध रात्रि को अंधेरे में मंदिर के पीछे परकोटे की दीवार व खिडकियों के सहारे मुख्य मंदिर में घुसे जो रात्रि में बाहर से बंद था। इसके बाद गर्भगृह के दरवाजे का ताला तोड़ा। मूलनायक श्री करेड़ा पार्श्वनाथ भगवान की बड़ी प्राचीन प्रतिमा पर धारण किया हुआ चांदी का मुकुट, कानों के कुंडल व बाजूबंद जीन पर सोने का पानी चढ़ा हुआ था इन आभूषणों के अलावा पास में रखी अष्टमंगल यानी पीतल के थाल व अष्टधातु की दो छोटी प्रतिमाएं चुरा ले गए। आभूषण करीब 2 किलो चांदी के होने का अनुमान है। सम्भव तया चोरो ने मंदिर के गर्भगृह के ठीक सामने सीसी टीवी कैमरे के तार कटे हुए थे। इससे माना जा रहा है कि बदमाशों ने सबसे पहले सीसी टीवी सिस्टम को बंद किया ताकि पहचान छुपी रहे। इतने बड़े परिसर में अन्य जगह सो रहे पुजारी सहित अन्य कर्मचारियों को वारदात की भनक नहीं लग पाई।   अल सुबह पूजा के लिए दरवाजा खोलने के बाद पुजारी को इसकी जानकारी हुई। कुछ ही देर में मंदिर पेडी के पदाधिकारी सहित कई समाजजन आदि एकत्र हो गए। सूचना पर एसएचओ लादूलाल सोलंकी मय जाब्ता पहुंचे पर अभी तक कोई सुराग नहीं मिलने से विधायक ने नाराजगी जताते हुए पुलिस उपाधीक्षक हरजी लाल यादव को यह मामला खुद हैंडल कर शीघ्र ही खुलासा करने को कहा। इस दौरान महेंद्र कुमार सेठ,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कालूराम माली, सरपंच दिनेश मेनारिया, राजेंद्र शाहू, रफीक अली आदि मोजूद रहे।