रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 13 जुलाई। पुलिस विभाग के एएसआई नारायणलाल, जवानसिंह, ट्रेफिक एएसआई कैलाशचन्द्र सहित
ड्राइवर देवीलाल व चश्रेक विष्णु के पुलिस सेवाकाल पूर्ण होने पर गुरूवार 31 जुलाई को राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के तत्वावधान में स्वागत, अभिनन्दन किया गया और संस्थान में सम्मिलित होने पर हर्ष जताया। जिला संगठन महामंत्री फैज मोहम्मद ने बताया कि सेवानिवृत्त होने व संस्थान में सम्मिलित होने पर परम्परानुसार सभी का माला पहनाकर, मेवाड़ी पगड़ी, शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान संगठन जिलाअध्यक्ष लालसिंह भाटी, पृथ्वी सिंह हाडा, अमरकंठ उपाध्याय, फैज मोहम्मद, किशनसिंह, अयूब खान, राजेंद्रसिंह, मदनसिंह, दर्शनसिंह, पुरुषोत्तम लाल, माणकलाल, चेनसिंह, कन्हैयालाल, इशाक मोहम्मद, भेरूसिंह, मुश्ताक खान, भारतसिंह, भेरूलाल, राजूसिंह, रहमत खान, गणपत सिंह, भवानीसिंह, रतनलाल, भुवनेश्वर लाल, भारतसिंह, भंवरसिंह, श्यामसिंह, रायसिंह, नारायण सिंह सहित सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश शर्मा मौजूद रहें















