रिपोटर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। कपासन न्यूज/ बड़ीसादड़ी संगेसरा – समेलिया महादेव स्थल स्थित जांगिड़ ब्राह्मण (सुथार) समाज की सराय में चौखला पंचों की बैठक रविवार को संपन्न हुई।
सुथार समाज के चौखला पंचों, प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में समाजहित में निर्णय लिए गए। विवाह में 2 तौला सोना, 500 ग्राम चांदी के आभूषण ही मान्य होंगे। विवाह एवं अन्य कार्यक्रम में डीजे और बैंड पर प्रतिबंध रहेगा। विवाह में दूल्हे के दाढ़ी नहीं रखी जाएगी। समाज के युवक-युवतियों का विवाह गैर समाज में नहीं होगा। मृत्यभोज में एक मिठाई एवं धोवरा नानेरा, दादेरा, ससुराल पक्ष का ही मान्य होगा, अन्य पक्ष का लिफाफा मान्य रहेगा। लेण (बर्तन) एवं कंबल-शॉल वितरण नहीं होगा। जाजम पर नशे की सामग्री, धूम्रपान सामग्री का वितरण वर्जित रहेगा। पीहर गौरणी में कपड़े लाना बंद रहेगा। सगाई-विवाह सम्बन्ध विच्छेद होने पर कानूनी कार्यवाही नहीं करते हुए समाज के प्रबुद्धजनों-पंचों के समक्ष निर्णय होगा। उक्त समाजहित में लिए गए निर्णय सर्वसम्मति से लागू किए गए















