रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बांसखोह कस्बा स्थित चौपड़ के पास बालाजी महाराज के मंदिर में वैशाख माह में शीतला माता के मंदिर में महिलाओ द्वारा ठंडे पकवान का भोग लगाया गया इस मौके पर महिलाओं का कहना है एक दिन पहले पकवान बनाए जाते है।
और दूसरे दिन शीतला माता के ठंडे पकवान से माता को भोग लगाया जाता है इस मौके पर अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगी इसी के साथ ही ठंडे पकवान के दौरान विधी विधान से पूजा अर्चना करके माता के दही रोटी रबड़ी चावल पूड़ी पुए आदि का प्रसाद चढ़ाकर गीत गाते हुए नजर आए और शीतला माता की कहानी सुनी इस दौरान माता के पूजन करके सुख समृद्धि और बीमारियों से बचाव की कामना करती हुई नजर आई शीतला माता के बारे में मधु गुप्ता , बबिता मामोडीया, सपना बुसर,अल्का सांभरिया, प्रेम देवी, अशोक, पूनम बिवाल सुमन रीना, संतरा देवी, प्रेम देवी गुप्ता, नेहा ममता अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि शीतला माता की पूजा से घर में सुख शांति और घर में चेचक और खसरा साहित कई बीमारियों से रक्षा करती है।















