बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडा अभियान की शुरुआत।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। बस्सी क्षेत्र के आगरा रोड आशीर्वाद बालाजी धाम न्यू गायत्री सिटी जामडोली पर गौकुलधाम गौ सेवा संस्थान द्वारा हनुमत उपासक व विश्व विख्यात जादूगर सत्येंद्र कुमार शर्मा (एस कुमार) के नेतृत्व में संस्थान के सदस्यों द्वारा परिंडे लगाए गए। मंदिर के आसपास की कॉलोनियों में भी जगह जगह परिंडे लगाए और उनमें नियमित पानी भरने व उनकी सफाई की जिम्मेदारी लोगों को दी। इस अवसर पर पार्षद माया इंद्राज नैनीवाल ने संस्थान द्वारा भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना की। संस्थान की महिला प्रदेशाध्यक्ष निशा नागर ने बताया कि संस्थान द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 2100 परिंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जहां भी परिंडे लगाए गए हैं वहां लोगों को परिंडो में नियमित पानी डालने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर सियाराम शर्मा, विष्णु शर्मा, कृष्ण गोपाल गुप्ता, पूरण चंद खोलिया, सतीश शर्मा, कमल बैरवा, महेंद्र शर्मा, गोविंद नारायण शर्मा, नागर कट्टा, सुरेंद्र शर्मा, कालूराम शर्मा, हनुमान सहाय, मीना पारीक, आरती शर्मा आदि मौजूद रहे।