संपादक कालूराम कुमावत।
कपासन। प्राप्त जानकारी के अनुसार को शनिवार 4 मई को त्रिपाठी श्री सती माता मंदिर परिसर में श्री मुरलीधर रामायण मंडल सिहपुर द्वारा त्रिपाटी परिवार सिंहपुर की संयोजन में वरुथिनी एकादशी के पावन पर्व पर रामचरितमानस के पंचम सोपान श्री सुंदरकांड का संगीतमय वाचन किया गया पंडित कैलाश चंद्र गर्ग द्वारा वैदिक मंत्रोचार से आरंभ गणपति पूजन एवं बालाजी महाराज की पूजन के बाद भजनों की बहार के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाश गर्ग कमलेश गर्ग ने बाला जी महाराज गणपति जी महाराज माताजी के भजन भजन चारभुजा भजन गीत व अन्य कई प्रकार के प्रस्तुत भजनों व की प्रस्तुति पर भक्तगणों में खूब आनंद लिया । ठेकेदार ओम प्रकाश सिंह मैं ब्रज भाषा में चेतावनी भजन प्रस्तुत किया। रात्रि 1:00 तक बजे तक चले पाठ एवं कीर्तन मैं दर्शकों ने खूब आनंद लिया ढोलक पर पर गोपाल वैष्णव ने साथ दिया बालाजी महाराज के भजन पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद के वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर शिव प्रसाद त्रिपाठी, गोपाल लाल त्रिपाठी, पप्पू शर्मा, शौकीन शर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, गोवर्धन शर्मा, जगदीश जायसवाल, इस अवसर पर अलावा काफी रामायण प्रेमी महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।















