संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा
छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के गांव राजपुरा में चल रही श्रीराम कथा के तृतीय दिवस में माता पार्वती जी ने महादेव जी से पूछा प्राणनाथ ये राम कोन है।
तब महादेव ने ऊमा को राम कथा सुनाने लगे। तृतीय दिवस कि कथा में अयोध्या में राजा दशरथ के घर रानी कोशल्या के एक बालक का जन्म होता है । पूरे ब्रह्मांड में खुशियां मनाई जाती हैं इस प्रसंग के बाद चथुर्त दिवस की कथा में महादेव जी बालक रूपी श्री हरि के दर्शन करने अयोध्या पहुंच जाते हैं और उमापति महादेव बालक का नाम करण करते हुए कहते है इनका नाम राम होना चाहिए। चतुर्थ दिवस कि कथा में पंडित श्री मानकचंद जी मेनारिया ने राम जन्म का प्रसंग सुनाते हैं। और गुरु आश्रम से लेकर जनकपुरी में राम सीता स्वयंबर का वर्णन व परशुराम संवाद सुनाते हुए । सभी भक्तजनों को 22 दिसंबर के दिन का भी स्मरण करवाते हैं। कितने वर्षों के बाद आज श्री राम लला फिर से अपने घर को पधारे हैं। ओर आज हर भारत वासी एक ही गुण गान कर रहा है। मेरी झोपडी के भाग आज खुल जायेंगे , राम आयेंगे। समाज सेवी सीताराम धाकड़ राजपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीराम कथा सुनने दूर दराज से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं और कथा का धर्म लाभ ले रहे हैं।















