जहां पर भक्ति होती हैं वहां पर वासना का वास नही होता है – माणकचंद्र जी मेनारिया।

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के गांव राजपुरा में श्रीराम जानकी दल के आयोजन में चल रही श्रीराम कथा छठे दिन कथा वाचक पंडित श्री माणकचंद जी मेनारिया ने भगवान श्रीराम व सीता माता के वनवास के दौरान कुटिया में रहने का उदाहरण देते हुए बताया कि एक महल की अपेक्षा एक कुटिया में जीवन यापन कई गुणा शांतिपूर्ण होता है । मोहमाया से दूर कुटिया में जीवन कई गुणा सुंदर भी होता है। कैसे श्रीराम जी ने अयोध्या के एश्वर्य पूर्ण जीवन को त्यागकर वन में एक कुटिया में वास किया।सुपर्णखा का प्रसंग देते हुए गुरुदेव ने बताया कि जहां पर भक्ति होती हैं वहां पर वासना का वास नही होता है । अर्थात भक्ति ही सर्वोपरी है। पंडित श्री माणकचंद जी ने धर्मालुओ को गांव राजपुरा के नाम की व्याख्या करते हुए बताया कि जिस प्रकार की नीति व धर्म से भरत ने राज किया । उसी प्रकार की नीति व धर्म का काम आज राजपुरा में राम जानकी दल ने श्रीराम कथा करवाकर किया है । इसी प्रकार गुरुदेव जी आगे कहते हैं।व्यक्ति कुछ ही समय निकालकर राम कथा सुन ले तो उसका जीवन सफल हो जाता हैं । श्रीराम जानकी दल के सदस्य सीताराम धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि दल के सभी सदस्य सुनील ,श्यामलाल, विष्णु, कमलेश, दिनेश, रौनक, दीपक, ईश्वर, निर्मल, राहुल, लोकेश,  कमलेश, दशरथ, पुष्कर, राहुल, राजेश, पिंटू, कन्हैयालाल,  सत्यनारायण, शिवनारायण, पप्पु , एवं समस्त ग्रामवासी कथा सुनने वाले सभी धर्मालुजनों की सेवा में समर्पित है।