शनि महाराज में तीन दिवसीय वार्षिक मेले का समापन।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत।

कपासन। मेवाड़ के प्रसिद्ध शनिधाम श्री शनि महाराज आली के तीन दिवसीय वार्षिक मेले का समापन गुरुवार को मेला रंगमंच पर रात्रि को विराट कवि सम्मेलन आयोजन के साथ हुआ।मेले के अंतिम दिन कवि सम्मेलन रात 2.30 बजे तक चला। श्रोताओं ने हास्य, ओज और शृंगार की काव्य रचनाओं का भरपूर आनंद उठाया ।कवि सम्मेलन का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। कवि सम्मेलन में ओजस्वी कवि योगेंद्र शर्मा अपनी रचनाओं से श्रोताओं में जोश भर दिया। उनकी कश्मीर के ऊपर कश्मीर के जरें जरें पर अधिकार हमारा है,भारत का मस्तक हमको प्राणों से भी प्यारा है को श्रोताओं ने जमकर सराहा।शृंगार रस की कवित्री भावना लोहार ने गीत और गजलों से माहौल खुश नुमा बना दिया। उन्होंने मैं तेरे खातिर हुई बावरी, उम्र बीतने पर मोहब्बत कम नहीं होती सहित कई रचनाएं सुना कर खूब वाह वाही बटोरी।वीर रस के कवि शंकर सुखवाल ने महाराणा प्रताप पर चंदन सी हल्दी घाटी सहित कई रचनाएं सुनाई। राजस्थानी हास्य रस के गीतकार बुद्धि प्रकाश दाधीच ने संचालन करते हुए अपने गीतों के माध्यम से श्रोताओं को खूब हंसाया। टीवी शो फेम कवि पंडित सुनील व्यास, हास्य कवि मनोज गुर्जर और कमलेश शर्मा ने भी मेवाड़ी भाषा में अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब हंसाया। कवि अमृत वाणी ने भी रचनाएं सुनाई। कवि सम्मेलन रात ढाई बजे तक संचालित रहा। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रधान भेरू लाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि उप प्रधान हर्षवर्धन सिंह गाड़न, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल गुर्जर,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष वीपी सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लोकेश जाट,प्रकाश जाट, महिला नगर अध्यक्ष सुमन कुमावत की मौजूदगी में किया गया।मेला रंगमंच पर कवि सम्मेलन से पूर्व कमेटी अध्यक्ष छगन लाल गुर्जर, उपाध्यक्ष सत्य नारायण जाट, सचिव कालू सिंह, संरक्षक नरेंद्र पाल सिंह, कृष्ण गोपाल शर्मा, गोपाल सुथार, रतन सुथार,भेरूलाल गाडरी,भगवान लाल गाडरी,देवसिंह चारण, संजय कुमार शर्मा, नारायण लोधा आदि ने अतिथियों और कवियों का स्वागत अभिनंदन किया। मेला कमेटी की ओर से मेले के समापन पर प्रशासन,पुलिस विभाग,बिजली विभाग,मीडिया कर्मियों सहित सभी सहयोगकर्ता का आभार ज्ञापित किया।