संवादाता बन्शी लाल धाकड़ राजपुरा।

बड़ीसादड़ी। उपखंड के बांसी – बोहेड़ा रेलवे स्टेशन के निकट स्थित आसावरा माता मंदिर में शनिवार को आयोजित भजन संध्या में भजन कलाकारों द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुतियां ने उपस्थित श्रोताओं को भक्ति के रस में ऐसा डूबोया कि भोर तक श्रोता जमे रहे। सत्संग के दौरान पंडित गणेश लाल व्यास ने सत्संग का महत्व बताते हुए कहा कि हमारे जिस प्रकार से लोटे को रोज मांझने पर वह चमकता हुआ नजर आता है। ठीक उसी प्रकार से हमारे जीवन में भी रोज सत्संग से बुराइयां रूपी मेल धूलता रहता है। सत्संग से हमारा जीवन संवर जाता है। मनुष्य जन्म अनमोल है। यह हमें 84 लाख योनियों के बाद प्राप्त होता है। हमें अपने जीवन में मन, वचन एवं कर्म से किसी को कष्ट नहीं पहुंचना चाहिए। हमारा जीवन सदैव दूसरों की भलाई के लिए जीना चाहिए। भजन गायक राजकुमार पुष्करणा ने मधुर आवाज में सांसों का क्या भरोसा.. रुक जाए चलते-चलते.. सुनाया तो सभी भक्त भाव विभोर होते दिखे। सत्संग कार्यक्रम में महुड़ीखेड़ा, संग्रामपुरा, जियाखेड़ी, विनायका व बोहेड़ा आदि गांवों के भजन कलाकारों ने एक से एक बढ़कर शानदार प्रस्तुतियां दी। जिसमें नारायण लाल भट्ट, शान्ति दास, सुखलाल सुथार, राधेश्याम धाकड़, मोहनलाल धाकड़, वेणीराम शर्मा, नारायण लाल धाकड़, बाबू लाल कुमावत, चमनसिंह सारंगदेवोत, रामेश्वर सरगरा, नितिन व्यास, श्यामलाल अग्रवाल व मोहन लाल धाकड़ सम्मिलित है। भजनों के दौरान कई महिलाओं ने बीच – बीच में जम कर नृत्य भी किया। सत्संग आयोजक नाना लाल शर्मा व भेरुलाल शर्मा की ओर से सभी भक्तों के लिए महा प्रसाद की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर समाजसेवी नानालाल शर्मा, महेंद्र शर्मा, उदयपुर धरा लेबोरेटरी के भेरुलाल शर्मा, मदन लाल व्यास, आसावरा माता मंदिर मंडल के अध्यक्ष चमन सिंह सारंगदेवोत, व्यवस्थापक ओम प्रकाश शर्मा, पेंटर भगवान लाल शर्मा, सूरजमल व्यास, चेतन प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा तुलसीराम शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, पारस शर्मा, नाना लाल व्यास, गेहरी लाल, शान्ति लाल व्यास, सोनु व्यास, प्रधानध्यापक पूरण प्रकाश शर्मा, कैलाश शर्मा, कंपाउंडर दशरथ शर्मा, तुलसीराम शर्मा व दीपक शर्मा मौजूद थे।















